मैनपुरी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला:परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मोर्चरी में रखवाया गया शव
मैनपुरी के प्यारपुर गांव में सोमवार को एक 20 साल की युवती का शव खेत में बेरी के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हलचल मच गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय रंजना पुत्री स्व. गुरुप्रसाद के रूप में हुई है। परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि घर में कोई कहासुनी या ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी, जिससे यह कदम उठाया जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)