देसवाल और चक्र रामलीला में पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल:मिर्जापुर में कलाकारों और आयोजन समितियों का बढ़ाया उत्साह

Oct 15, 2026 - 09:33
0
देसवाल और चक्र रामलीला में पहुंचीं पूर्व IAS दिव्या मित्तल:मिर्जापुर में कलाकारों और आयोजन समितियों का बढ़ाया उत्साह
मिर्जापुर में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने बुधवार को क्षेत्र में आयोजित देसवाल रामलीला और चक्र रामलीला में सहभागिता की। उन्होंने रामलीला का मंचन देखा और कलाकारों, आयोजकों व श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही इस सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित रखने के प्रयासों की सराहना की। दिव्या मित्तल सबसे पहले संडवा क्षेत्र के ग्राम पथरा दसौंधी स्थित शिव मंदिर के दशहरा मेला ग्राउंड में आयोजित देसवाल रामलीला में पहुंचीं। यहां आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने रामलीला का मंचन देखा और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। साथ ही आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके बाद वह सिकरा कलां में आयोजित चक्र रामलीला में शामिल हुईं। यहां भी उन्होंने मंचन का अवलोकन किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों व कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर पर दिव्या मित्तल ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना की जीवंत धरोहर है। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और सत्यनिष्ठा का संदेश देता है, जो आज भी प्रासंगिक है। रामलीला के माध्यम से इन आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीढ़ियों से चली आ रही रामलीला की परंपरा समाज को एक सूत्र में बांधती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ भारतीय परंपराओं और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं। दिव्या मित्तल ने दोनों रामलीला आयोजन समितियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी और और अधिक भव्य स्वरूप लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User