नटखेड़ा रोड पर मां भगवती जागरण:पांचवें विशाल जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे मां के जयकारे
लखनऊ के नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल की ओर से शारदीय नवरात्र पर मंगलवार रात पांचवें विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। दुर्गा कीर्तन स्तुति मंडल की भजन गायिकाओं साक्षी कंधारी, ममता कंधारी, महिमा धनु, वंशी और आशुतोष द्विवेदी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जागरण में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष द्विवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद बृजलाल और लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा सहित कमल चौधरी, राजेश बत्रा, उपकार सिंह, राजन सोनकर, संतोष तिवारी, अंकुर अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह और मनीष लखवानी मौजूद रहे। जागरण में व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने मां के जयकारे लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)