इस्माइलपुर में जश्ने गौसे आजम:जरूरतमंदों की मदद और दूसरों के हक का ख्याल रखने की अपील

Oct 15, 2026 - 09:33
0
इस्माइलपुर में जश्ने गौसे आजम:जरूरतमंदों की मदद और दूसरों के हक का ख्याल रखने की अपील
गोरखपुर के मोहल्ला इस्माइलपुर में मरहूम हाजी अब्दुल मन्नान खान के मकान पर जश्ने गौसे आजम अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। महफिल में इस्लाम की तालीमात पर अमल करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में अमन व मोहब्बत का पैगाम दिया गया। मुख्य वक्ता मुफ्ती अख्तर हुसैन ने हजरत गौसे आजम रहमतुल्लाह अलैह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सच्चाई, ईमानदारी, रहमदिली और जरूरतमंदों की मदद जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वक्ताओं ने इस्लाम की शिक्षाओं को आम जिंदगी में उतारने और दूसरों के हक का ख्याल रखने पर जोर दिया। महफिल में इरफान खान, हाफिज नसीमुल्लाह, कारी शरफुद्दीन, हाफिज गौस आलम, हाफिज हुसैन आलम, हाफिज शहीद, हाफिज मिन्हाजुद्दीन और हाफिज मुहम्मद सईद समेत कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User