देवराहा बाबा पर फिल्म बनेगी:फिल्म में अनुभवी रंगकर्मियों के साथ नए कलाकारों को जोड़ने की तैयारी

Oct 13, 2026 - 11:39
0
देवराहा बाबा पर फिल्म बनेगी:फिल्म में अनुभवी रंगकर्मियों के साथ नए कलाकारों को जोड़ने की तैयारी
संत देवराहा बाबा के जीवन और उनसे जुड़ी रहस्यमयी कहानियों पर अब फिल्म बनने जा रही है। चर्चित नाटककार, लेखक और निर्देशक मुकेश वर्मा फिल्म ‘देवराहा बाबा—द अनसॉल्व्ड कोड’ की कहानी लिखने के साथ निर्देशन भी करेंगे। फिल्म में बाबा के व्यक्तित्व, जीवन से जुड़ी मान्यताओं और जनश्रुतियों को अध्यात्म, इतिहास और रहस्य के नजरिये से प्रस्तुत करने की योजना है। कहानी एक खोजी पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बाबा से जुड़े प्रसंगों की सच्चाई जानने के लिए लोगों से मिलता है और पुराने संदर्भों के आधार पर सवालों के जवाब तलाशता है। फिल्म के जरिए आस्था, विज्ञान और तर्क के बीच संबंधों को भी सामने लाने की कोशिश होगी। निर्माण के दौरान ऐतिहासिक संदर्भों और लोगों के अनुभवों को कहानी में शामिल करने की योजना है। हालांकि, फिल्म में दिखाई जाने वाली घटनाओं का अंतिम चयन पटकथा के स्तर पर होगा। मुकेश वर्मा इससे पहले हिंदी फिल्म ‘मल्लाह’ का लेखन और निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में अनुभवी रंगकर्मियों के साथ नए कलाकारों को भी मौका देने की तैयारी है। फिलहाल शूटिंग शुरू होने की तारीख, कलाकारों और रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User