एफएलएन प्रशिक्षण में खाली रहीं कुर्सियां, गायब मिले प्रशिक्षण कर्मी:सफीपुर के बीआरसी अटवा में बिजली खराब होने का हवाला, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

Oct 13, 2026 - 11:39
0
एफएलएन प्रशिक्षण में खाली रहीं कुर्सियां, गायब मिले प्रशिक्षण कर्मी:सफीपुर के बीआरसी अटवा में बिजली खराब होने का हवाला, बीएसए ने जांच के आदेश दिए
उन्नाव में सफीपुर के बीआरसी अटवा में एफएलएन प्रशिक्षण की व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। मंगलवार सुबह 10:30 बजे तक प्रशिक्षण कक्ष में कुर्सियां खाली पड़ी थीं। मौके पर न शिक्षक दिखाई दिए और न ही प्रशिक्षक। खाली कुर्सियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद ब्लॉक का अस्थायी प्रभार संभाल रहीं बीईओ अनीता शाह ने बिजली खराब होने का हवाला देते हुए प्रशिक्षण रद्द करने का आदेश दिया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सिखाए जाते हैं पढ़ाने के तरीके प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने के लिए पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। इसमें शिक्षकों को बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने और बुनियादी अवधारणाएं समझाने के तरीके बताए जाते हैं। बीएसए ने जांच कराने की बात कही मामले को लेकर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण सामने आने के बाद जांच कराई जाएगी। प्रशिक्षण कक्ष में सुबह तक किसी के मौजूद न होने और बाद में प्रशिक्षण रद्द किए जाने को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User