लखीमपुर-खीरी में कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत:पलिया-सम्पूर्णानगर मार्ग पर हादसा, वाहन समेत चालक हिरासत में
लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव के लियाकत इदरीसी मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। पलिया-सम्पूर्णानगर रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लियाकत को तुरंत पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सम्पूर्णानगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि कार चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)