जालौन में काव्य गोष्ठी आयोजित:साहित्यसभा की नई कार्यकारिणी घोषित, कवियों ने प्रस्तुत कीं सुंदर रचनाएं

Oct 11, 2026 - 20:06
0
जालौन में काव्य गोष्ठी आयोजित:साहित्यसभा की नई कार्यकारिणी घोषित, कवियों ने प्रस्तुत कीं सुंदर रचनाएं
जालौन में उत्तर प्रदेश साहित्यसभा की जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद राजेंद्र नगर स्थित सिटी लाइफ स्कूल में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कवियों ने प्रेम, रिश्तों, बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिला संयोजक शफीकुर्रहमान कशफ़ी और जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सिद्धार्थ त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिखा गर्ग कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र कनकने को सचिव तथा प्रिया श्रीवास्तव, इंदु विवेक उदैनिया और विवेकानंद को उपाध्यक्ष बनाया गया। काव्य गोष्ठी में राघवेंद्र कनकने ने पिता के प्रेम, शिखा गर्ग ने मां के दर्द और शिरोमणि सोनी ने बुजुर्गों के आशीर्वाद पर आधारित रचनाएं सुनाईं। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज भदौरिया ने जनपद में साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User