देवरिया के अक्षत ने राष्ट्रीय अंडरवाटर स्विमिंग में जीता कांस्य:50 मीटर स्पर्धा में यूपी का प्रतिनिधित्व कर तीसरे स्थान पर रहे
देवरिया के अक्षत साइन गुप्ता ने राष्ट्रीय अंडरवाटर स्विमिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र के पुणे में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अक्षत ने 50 मीटर स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद उनका चयन भारतीय टीम के लिए भी हुआ है। कक्षा छह के छात्र हैं अक्षत अक्षत साइन गुप्ता देवरिया शहर के भीखमपुर रोड के रहने वाले हैं। वह स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह स्विमिंग का प्रशिक्षण भी लेते हैं। पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 50 मीटर अंडरवाटर स्विमिंग स्पर्धा में यूपी की टीम की ओर से हिस्सा लिया। दिसंबर में चीन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अक्षत का चयन भारतीय टीम में हुआ है। अब वह दिसंबर में चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे। भारतीय टीम में चयन की जानकारी मिलने के बाद परिवार और जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। परिवार में खुशी, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी अक्षत के पिता विक्रम प्रसाद गुप्ता और मां किरण देवी हैं। बेटे की उपलब्धि पर परिवार में खुशी है। परिजनों के मुताबिक कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर अक्षत ने परिवार के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। अब अक्षत दिसंबर में चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटेंगे। स्थानीय खेलप्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)