रोहित चौधरी बने आसपा के जिला प्रभारी:समर्थकों में खुशी, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी ने झांसी जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने तथा सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अहम नियुक्ति की है। संगठन मंत्री और मुख्य मंडल प्रभारी अनूप कुमार आजाद ने रोहित चौधरी को आजाद समाज पार्टी का झांसी जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रोहित चौधरी का जोरदार स्वागत किया। उन्हें बधाई देने वालों में अनूप कुमार आजाद, हरीश चौधरी, बब्बू पहलवान, कुलदीप कुलकर्णी, करन चौधरी, गौरव चौधरी, डॉ. रणजीत सिंह, वीर गौतम, राहुल अहिरवार, अंकित साहू, बलवीर, रामराजा, देवेंद्र, प्रेमचंद, शुभम चौधरी, हबीब अहमद, अखिलेश यादव, कुलदीप खटीक और जितेंद्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रभारी रोहित चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ वंचित व शोषित समाज की आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)