देवरिया की बेटी को मिली सफलता:एशियन पैरा गेम्स में भावना ने प्राप्त किया दूसरा स्थान
देवरिया जिले के कन्हौली-रुद्रपुर क्षेत्र से जुड़ी पैरा तीरंदाज भावना ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के महिला पैरा रिकर्व वर्ग के क्वालिफिकेशन राउंड में 616 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन से भारतीय टीम को उम्मीदें मिली हैं। भावना एसबीआईएफ एसीई आर्चरी अकादमी की एलीट खिलाड़ी हैं। संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट (एसएसएआईटी) के अनुसार, भावना महिला पैरा रिकर्व तीरंदाजी के क्वालिफिकेशन राउंड में 600 से अधिक अंक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनी हैं। ट्रस्ट के निदेशक संजीवा सिंह ने भावना को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसएआईटी के ‘मिट्टी से मेडल तक’ अभियान के तहत ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)