देवरिया में 26 अक्टूबर से रामलीला, 27 को राम बारात:31 अक्टूबर को एसएसबीएल इंटर कॉलेज में होगा रावण वध

Oct 19, 2026 - 18:17
0
देवरिया में 26 अक्टूबर से रामलीला, 27 को राम बारात:31 अक्टूबर को एसएसबीएल इंटर कॉलेज में होगा रावण वध
देवरिया शहर के श्री रामलीला मैदान में 26 से 31 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन होगा। सांस्कृतिक संगम, सलेमपुर के कलाकार प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक मंचन करेंगे। हाल ही में रामजानकी मंदिर परिसर में रामलीला समिति की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल ने की। इसमें व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां बांटी गईं। समिति सदस्य सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्टूबर को उद्घाटन होगा। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे राम बारात श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस दौरान आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। परंपरा के अनुसार, अमन गेट पर मुस्लिम समाज राम बारात का स्वागत करेगा। रामलीला के समापन पर 31 अक्टूबर को एसएसबीएल इंटर कॉलेज परिसर में रावण वध मेले का आयोजन होगा। इसके लिए रावण तैयार कराया जाएगा। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक संगम के कलाकार पहले भी जिले में रामलीला का मंचन कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User