देवरिया की चार छात्राएं बनी जिलाधिकारी:कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली

Oct 16, 2026 - 14:16
0
देवरिया की चार छात्राएं बनी जिलाधिकारी:कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली
देवरिया में मिशन-शक्ति फेज-6 के तहत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बैतालपुर की चार छात्राओं ने एक दिन के जिलाधिकारी की सांकेतिक भूमिका निभाई। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इनमें कक्षा सात की रानीका पाण्डे, कक्षा आठ की मानवी पटेल, पलक पटेल और कक्षा नौ की रागिनी यादव शामिल रहीं। छात्राओं ने शिकायतों के पंजीकरण, संबंधित विभागों को प्रेषण, कार्रवाई की निगरानी और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया समझी। उन्हें जिलाधिकारी की जनसमस्याएं सुनने, विभागों में समन्वय स्थापित करने और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसी जिम्मेदारियों से भी परिचित कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करते हैं। सीआरओ चंद्रेश कुमार सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव, नम्रता सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User