सौर ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम:गाजीपुर में साल के अंत तक 8,673 रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य
गाजीपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और रूफटॉप सोलर के विस्तार के लिए प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, फर्स्टव्यू और यूपीनेडा के सहयोग से जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अनुपम शुक्ला ने विभागों, बैंकों और सोलर वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5,025 रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। वर्ष के अंत तक 8,673 पैनल लगाने का लक्ष्य है। सीडीओ आलोक प्रसाद और डीडीओ राजन राय ने ब्लॉक व ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की बात कही। लीड बैंक मैनेजर ने आसान बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम 4 से 6 दिसंबर तक वाराणसी में होने वाले यूपी एनर्जी एक्सपो (UPEX 2026) की तैयारियों का हिस्सा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)