देवरिया मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत की जांच शुरू:दूसरी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत, गार्ड समेत 4 स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ

Oct 07, 2026 - 18:55
0
देवरिया मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत की जांच शुरू:दूसरी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत, गार्ड समेत 4 स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ
देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर मरीज की मौत के मामले में बुधवार को जांच शुरू हुई। जिलाधिकारी की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। लिवर के इलाज के लिए भर्ती थे रामानंद बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी रामानंद चौहान (60) पुत्र स्व. शंकर चौहान मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर दो की दूसरी मंजिल पर भर्ती थे। चिकित्सकों के अनुसार वह लिवर रोग से पीड़ित थे। रविवार रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में वार्ड की खिड़की से नीचे गिर गए थे। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मामले के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कराई है। DM की कमेटी ने दर्ज किए बयान जिलाधिकारी ने तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा और चिकित्सा अधीक्षक प्रथम डॉ. अजीत पाल भी शामिल हैं। टीम ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ घटना के समय मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। वहीं, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने भी पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक प्रथम डॉ. अजीत पाल, सुरक्षा नोडल डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. सिराजुद्दीन और डॉ. धीरज शामिल हैं। गार्ड को ड्यूटी से हटाया घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड हरिवंश प्रसाद को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार शाम ड्यूटी से हटा दिया था। जांच पूरी होने तक उसे कार्य से रोक दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी को गार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा घटना के समय ड्यूटी पर तैनात एक जेआर, दो स्टाफ नर्स और एक एमपीडब्ल्यू को नोटिस दिया गया था। बुधवार को जांच टीम ने इन चारों स्वास्थ्यकर्मियों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किए। जांच टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। इसके बाद जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User