देवरिया में 189 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ:177 ने लिए सात फेरे और 12 का हुआ निकाह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन
देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को लार रोड स्थित राजकुमारी हृदय नारायण सिंह पैलेस में 189 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले कार्यक्रम में 177 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राम मनोहर यादव, सलेमपुर सांसद के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, लार ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार सिंह और सलेमपुर ब्लॉक प्रमुख अमरेश कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा उप जिलाधिकारी न्यायिक सलेमपुर राम नारायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, तहसीलदार सलेमपुर सुशील कुमार और खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी एवं सलेमपुर पीएन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी और सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च का प्रावधान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये विवाहित कन्या के बैंक खाते में दिए जाते हैं। वहीं, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और विवाह का खर्च उठाने में परिवारों को राहत देना है। 15 अक्टूबर को राजकीय आईटीआई में होगा आयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अगला सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को देवरिया स्थित राजकीय आईटीआई में प्रस्तावित है। इसके माध्यम से पात्र जोड़ों को विवाह के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)