श्रावस्ती में दुकान का शेड हटाकर चोरी करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने गन्ने के खेत से दबोचा, मोबाइल समेत चोरी के सामान बरामद
श्रावस्ती में किराना दुकान से टीन शेड हटाकर सामान और नकदी चोरी करने के आरोप में सोनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम पुलिस ने बताया कि आरोपी रामसिंह उर्फ देवी दयाल के पास से चोरी का किराना सामान, 167 रुपये के सिक्के और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह चोरी 17/18 अक्टूबर की रात लक्ष्मण नगर के रहने वाले रजनीश कुमार सैनी की कल्याणपुर चौराहे पर स्थित दुकान में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, चोर टीन शेड हटाकर दुकान में घुसे और सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सोनवा थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर थानाध्यक्ष विसुनदेव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी। 19 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रमनगरा मोड़ के पास गन्ने के खेत से आरोपी रामसिंह उर्फ देवी दयाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में बिस्किट, नमकीन, मेहंदी और तेल की बोतलों जैसे किराना उत्पाद,5-जी मोबाइल और 167 रुपये के सिक्के शामिल हैं। मोबाइल चोरी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)