देवरिया में 62 मुकदमों से जुड़ी 540 लीटर शराब नष्ट:कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, गड्ढे में दबाई गई
देवरिया जिले में जब्त सामान के निपटान अभियान के तहत मदनपुर थाना पुलिस ने बुधवार शाम 5 बजे 540 लीटर अवैध शराब नष्ट की। यह शराब शराबबंदी कानून से जुड़े 62 मुकदमों में जब्त की गई थी और थाने के मालखाने में रखी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तय प्रक्रिया के हिसाब से शराब को खत्म किया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी प्रथम/एसीजेएम, देवरिया के आदेश पर 14 अक्टूबर को मदनपुर थाना परिसर में यह कार्रवाई हुई। इसके लिए परिसर में एक गड्ढा खुदवाया गया। थाना पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने 62 शराबबंदी मुकदमों से जुड़ी कुल 540 लीटर अवैध शराब को नियमों के हिसाब से नष्ट किया गया। यह शराब अलग-अलग मुकदमों में जब्त होने के बाद थाने के मालखाने में रखी गई थी। कोर्ट से निपटान का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने तय प्रक्रिया पूरी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)