देवरिया में 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:6 दरोगाओं समेत कई की तैनाती बदली, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Oct 09, 2026 - 10:31
0
देवरिया में 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:6 दरोगाओं समेत कई की तैनाती बदली, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देवरिया में त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। गुरुवार देर रात हुए इस बदलाव में 26 दरोगाओं समेत करीब 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात 17 पुरुष दरोगाओं और आरटीसी में तैनात दो महिला दरोगाओं को थानों पर भेजा गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन में तैनात 29 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी जिले के अलग-अलग थानों में तैनाती मिली है। इस फेरबदल में देवरिया कोतवाली, सलेमपुर, गौरी बाजार, श्रीरामपुर, साइबर थाना, सदर कोतवाली, सरौली, तरकुलवा, रुद्रपुर, बनकटा, बहुआडीह, भटनी और महिला थाने जैसे कई थानों में दरोगाओं को भेजा गया है। कुछ दरोगाओं को एक थाने से दूसरे थाने में भी बदला गया है। पुलिस अधीक्षक ने सलेमपुर कोतवाली में तैनात दरोगा योगेंद्र नाथ यादव, तरकुलवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार राय, कांस्टेबल हर्षित तिवारी और कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User