कानपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:राजनीतिक वंशवाद पर उठाए सवाल, एलएलबी छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा मांगी

Oct 09, 2026 - 10:31
0
कानपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग:राजनीतिक वंशवाद पर उठाए सवाल, एलएलबी छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा मांगी
कानपुर प्रेस क्लब में संयुक्त छात्र संघ ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छात्र नेताओं ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पिछले 14 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। इससे छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ‘घोस्ट फाइल’ प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और एलएलबी के विद्यार्थियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अनुज त्रिपाठी ने कहा कि देश में राजनीतिक वंशवाद बढ़ने का एक कारण छात्र राजनीति का बंद होना भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संसद में चावल के दाम तय हो सकते हैं, तो युवाओं को छात्र राजनीति में भागीदारी का अधिकार क्यों नहीं मिलना चाहिए? प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में छात्रों ने मीडिया को साक्ष्य और न्यायालय में दाखिल याचिकाएं सौंपीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User