देवरिया में आकाशीय बिजली की चपेट में आई किशोरी:खेत की ओर गई थी निशा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में मंगलवार शाम खेत की ओर गई 14 वर्षीय किशोरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। चकिया शुक्ल गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी (14) मगहरा स्थित नव जागृति स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे निशा घर के पास स्थित खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक बिजली चमकी और निशा उसकी चपेट में आ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल निशा की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां नीतू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, परिवार में निशा के अलावा दो बहनें और एक भाई हैं। चिकित्सकों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)