देवरिया में बारिश-तेज हवा से गिरे पेड़-पोल:कई इलाकों में 3 घंटे तक बिजली ठप, 12वीं तक के भटनी में गैस गोदाम के पास रास्ता बंद

Sep 26, 2026 - 09:37
0
देवरिया में बारिश-तेज हवा से गिरे पेड़-पोल:कई इलाकों में 3 घंटे तक बिजली ठप, 12वीं तक के भटनी में गैस गोदाम के पास रास्ता बंद
देवरिया जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन पर असर डाला है। शनिवार को कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे भटनी में गैस गोदाम के पास और भलुअनी विकासखंड में रास्ते बंद हो गए। कई इलाकों में 3 घंटे तक बिजली ठप रही। लगातार बारिश और हवा से खेतों में खड़ी धान की फसल भी कई जगह गिर गई है, जिससे किसान चिंतित हैं। कई जगह पानी भर गया और सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया। तीन तस्वीरें देखें जिले में पिछले तीन दिनों में करीब 22 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को भी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया। लोगों से अपील की गई है कि जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलें और पेड़ों व बिजली के तारों से दूर रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User