बलरामपुर में लगातार बारिश से राप्ती का जलस्तर बढ़ा:अगले 3 घंटे तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी

Sep 26, 2026 - 09:37
0
बलरामपुर में लगातार बारिश से राप्ती का जलस्तर बढ़ा:अगले 3 घंटे तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह से शुरू हुआ मौसम का बदलाव शनिवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर से लेकर गांव तक सड़कें और निचले इलाके पानी से भर गए हैं। आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के साथ राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। शनिवार सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 102.920 मीटर दर्ज किया गया। जिले में अब तक 68.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। लगातार बारिश से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अगले तीन घंटे मध्यम से तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 23 डिग्री रहा अधिकतम तापमान बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बारिश से किसानों को राहत, जलभराव का खतरा लगातार बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो निचले इलाकों में जलभराव और खेतों में अतिरिक्त पानी जमा होने की समस्या हो सकती है। फिलहाल बलरामपुर में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आसमान बादलों से घिरा है, हवाएं तेज हैं और राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में अगले कुछ घंटे जिले के मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User