देवरिया में ब्लॉक स्तर पर लगेंगे शिविर:किसानों को प्याज की एग्रीफाउंड लाइट रेड और लहसुन की यमुना सफेद-3 के बीज मिलेंगे
देवरिया में किसानों से रबी सीजन में प्याज और लहसुन की खेती कर उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त आय अर्जित करने की अपील की गई है। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि किसानों को प्याज की एग्रीफाउंड लाइट रेड और लहसुन की यमुना सफेद-3 प्रजाति के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अक्टूबर में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पंजीकृत किसानों को बीज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाकर रबी सीजन में प्याज और लहसुन की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम में योजना प्रभारी रणजीत यादव, ब्लॉक प्रभारी गिरिजा प्रसाद सहित किसान मौजूद रहे। योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराना है।।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)