कन्नौज में पिता ने की खुदखुशी:बेटी के घर न लौटने से परेशान था, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 16, 2026 - 17:03
0
कन्नौज में पिता ने की खुदखुशी:बेटी के घर न लौटने से परेशान था, परिजनों में शोक का माहौल
कन्नौज के सहरोई गांव में बेटी के घर न लौटने से परेशान 50 साल के नारायण सिंह ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस पर ठीक से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। परिवार में दुख और आर्थिक परेशानी है। नारायण सिंह की बेटी अंजलि 18 मई को सराय ठेकू के प्रेमी अभी ठाकुर के साथ चली गई थी। नारायण सिंह ने 20 मई को अभी ठाकुर और उसके ताऊ छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब तीन महीने बाद पुलिस ने अंजलि को ढूंढकर कोर्ट में पेश किया। अंजलि ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, घर लौटने से मना कर दिया। युवक के परिजन हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए और अंजलि प्रेमी के साथ चली गई। बेटी के घर न लौटने से नारायण सिंह परेशान थे। गुरुवार रात उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नारायण सिंह खेती और मजदूरी से परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी प्रतीक्षा, बेटियां रुचि, बबीता, बेटे विशाल के सामने पैसे की दिक्कत आ गई है। सौरिख थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर कानूनी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User