देवरिया में छात्रा अनन्या बनीं एक दिन की BSA:छात्राओं ने संभाली जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी
देवरिया में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा अनन्या यादव ने एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं, विभागीय कार्यों की जानकारी ली और वित्तीय अभिलेखों की समीक्षा की। पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की दक्षता विकसित करना था। छात्राओं ने संभाली अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी कार्यक्रम में अनन्या यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनीं। वाटिका ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, विजय लक्ष्मी ने खंड शिक्षा अधिकारी और करिश्मा ने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की भूमिका निभाई। वहीं, अंजलि, नव्या, लाली, रागिनी, ब्यूटी सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न विकासखंडों में खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभाला और शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। समग्र शिक्षा अभियान की धनराशि और खर्च की जानकारी ली BSA की भूमिका निभा रहीं अनन्या यादव ने वाटिका से समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिली धनराशि और उसके खर्च का ब्योरा लिया। उन्होंने विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के खातों की स्थिति, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय तथा कर्मचारियों के भुगतान से जुड़ी जानकारी भी मांगी। वाटिका ने वित्तीय अभिलेखों के आधार पर उनके सवालों के जवाब दिए। इससे छात्राओं को वित्तीय पारदर्शिता और विभागीय जवाबदेही की प्रक्रिया समझने का मौका मिला। खेल प्रतियोगिताओं और मेडिकल देयकों की प्रक्रिया समझी अनन्या यादव ने जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह से जिले में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं की तारीखों, खेलों के प्रकार, प्रतिभाग करने वाले विकासखंडों और विद्यार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय कर्मचारी रणजीत सिंह और अनुचर मीना देवी के मेडिकल देयकों से संबंधित प्रकरणों पर हस्ताक्षर भी किए। इस दौरान छात्राओं ने विभागीय कामकाज और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं को करीब से समझा। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ आत्मनिर्भर बनाना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)