कानपुर में मंत्री दानिश आजाद अंसारी पहुंचे:बोले- ओवैसी भी यूपी में बेहतर सड़क और सुरक्षा दिखते होंगे, कांग्रेस के पीछे विदेशी ताकतें

Oct 15, 2026 - 15:55
0
कानपुर में मंत्री दानिश आजाद अंसारी पहुंचे:बोले- ओवैसी भी यूपी में बेहतर सड़क और सुरक्षा दिखते होंगे, कांग्रेस के पीछे विदेशी ताकतें
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर शुक्रवार को कानपुर के मर्चेंट चैंबर में मुस्लिमों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तालीमी बेदारी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री और यूपी हज कमेटी के चेयरमैन दानिश आजाद अंसारी और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अनस उस्मानी शामिल हुए। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस के बयानों पर मंत्री ने उठाए सवाल कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कांग्रेस और उसके नेताओं के बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और उसके साथ कुछ लोग जिस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे विदेशी ताकतें हो सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग किसी एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देखना चाहिए कि आज दुनिया के बड़े-बड़े नेता भारत से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में देश को लेकर दिए जा रहे बयानों पर विचार करना चाहिए। ओवैसी के यूपी आने पर बोले- विकास दिख रहा होगा यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की जनसभाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ओवैसी को भी उत्तर प्रदेश में हुए विकास का अंदाजा हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक में 2017 से पहले के मुकाबले सुधार हुआ है। कमजोर छात्रों की मदद करती है संस्था तालीमी बेदारी संस्था देशभर में मुस्लिम छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करती है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर उन छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण ऐसा नहीं कर पाते। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है: साजिद अनस उस्मानी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अनस उस्मानी ने कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के आधार पर सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User