सीतापुर में घर से लापता किशोर का शव लटका मिला:पिता ने किशोरी के भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Oct 15, 2026 - 15:55
0
सीतापुर में घर से लापता किशोर का शव लटका मिला:पिता ने किशोरी के भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में घर से लापता हुए 15 साल के किशोर का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। शव रस्सी के फंदे से लटका था और पास में उसकी चप्पलें पड़ी थीं। बुधवार शाम से लापता बेटे की परिजन रातभर तलाश करते रहे। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता ने किशोरी के भाइयों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम घर से निकला था किशोर प्रेमपुर गांव निवासी आशीष कुमार का 15 वर्षीय बेटा लक्ष्मीकांत बुधवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान गांव के उत्तरी दिशा में स्थित नीम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोरी को घर छोड़ने गया था लक्ष्मीकांत मृतक के भाई के मुताबिक, एक किशोरी ने लक्ष्मीकांत को टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे घर छोड़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह किशोरी को छोड़ने गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव में किशोर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। हालांकि, घटना के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलने पर सीओ नागेंद्र चौबे, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक अवनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पिता आशीष कुमार ने किशोरी के भाइयों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ महोली नागेंद्र चौबे के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User