खाड़ेदेवर में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों का धरना खत्म:विधायक के आश्वासन के बाद खाड़ेदेवर में ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया
कन्नौज में गुरसहायगंज ब्लॉक के तालग्राम क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाड़ेदेवर में पेयजल समस्या को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने से हो रही परेशानी से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से फोन पर बात कर अगले दो घंटे में पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने के निर्देश दिए। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)