देवरिया में डांस प्रतियोगिता:‘रील टू रियल’ थीम पर अनन्या ने दिखाई प्रतिभा, मिला प्रथम स्थान

Oct 16, 2026 - 15:56
0
देवरिया में डांस प्रतियोगिता:‘रील टू रियल’ थीम पर अनन्या ने दिखाई प्रतिभा, मिला प्रथम स्थान
देवरिया के स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सहोदया इंटर स्कूल सोलो डांस प्रतियोगिता में कक्षा 10 ‘अ’ की छात्रा अनन्या तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ‘रील टू रियल’ थीम पर हुई प्रतियोगिता में जिले और आसपास के 15 से 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से सोशल मीडिया की आभासी दुनिया और वास्तविक जीवन के मानवीय मूल्यों को प्रस्तुत किया। अनन्या ने अपनी भाव-भंगिमाओं, ऊर्जा और विषय की प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में कथक विशेषज्ञ मितुल शर्मा और सेमी-क्लासिकल नृत्य विशेषज्ञ रुक्मिणी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रथम स्थान हासिल करने पर अनन्या को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User