हाथरस में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग:जीएसटी छापे के दौरान हुआ था हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच
हाथरस के खाती खाना बाजार में केंद्रीय जीएसटी टीम की छापेमारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक युवक का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। युवक की ओर से माफीनामा दिए जाने की भी जानकारी मिली है। जीएसटी छापे के दौरान हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, गुरुवार को केंद्रीय जीएसटी टीम ने खाती खाना बाजार में एक लोहा व्यापारी के यहां छापा मारा था। इस दौरान व्यापारी और टीम के सदस्यों के बीच विवाद हो गया था, जो हाथापाई तक पहुंच गया। व्यापारी ने आरोप लगाया था कि जीएसटी टीम ने अपना परिचय नहीं दिया, कर्मचारियों से मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिए। व्यापारी के मुताबिक, उसने टीम से सर्च वारंट दिखाने को कहा था, लेकिन शुरुआत में वारंट नहीं दिखाया गया। बाद में दिखाया गया वारंट गलत फर्म का होने का आरोप भी लगाया गया। इस घटनाक्रम के बाद बाजार में हंगामा हुआ और कुछ व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गाली देने का आरोप हंगामे के बाद सामने आए वीडियो में एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि यह वीडियो जीएसटी छापे के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। युवक ने माफीनामा भी दिया है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)