हरदोई में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने केस दर्ज किया
हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक अनूप कुमार सिंह उर्फ अल्लू (42) की मौत हो गई। यह घटना सांडी-सेमरा मार्ग पर हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अनूप के पिता राजेश सिंह (65) ने सांडी पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे अनूप अपनी मोटरसाइकिल से रामापुर गांव से घर लौट रहा था। सांडी-सेमरा रोड पर कुंदरौली-सादिकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अनूप गंभीर घायल हुआ। राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सांडी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)