देवरिया में DSR तकनीक पर जागरूकता गोष्ठी:किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक व खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी
देवरिया में विकास खंड भटनी के धर्मखोर बाबू गांव में DSR तकनीक और जलवायु अनुकूल खेती पर जागरूकता गोष्ठी व खेत भ्रमण आयोजित हुआ। IRRI के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय पुंडीर ने कहा कि धान की सीधी बुवाई (DSR) से पानी-श्रम की बचत और 20-30 प्रतिशत लागत में कमी आती है। UP-AGREES के सीनियर डिप्टी मैनेजर मिथिलेश सिंह ने जलवायु अनुकूल खेती व FPG गठन पर जोर दिया। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट नितीश सिंह ने गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक व खरपतवार नियंत्रण के टिप्स दिए। बाद में विशेषज्ञों ने खेतों का भ्रमण कर किसानों को तकनीकी सलाह दी। कार्यक्रम में आयूष यादव, अभिषेक यादव, विपुल यादव, संजय यादव, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह कार्यक्रम विश्व बैंक समर्थित UP-AGREES परियोजना के तहत आयोजित था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)