25 फीट से गिरे कार चालक की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, DG हेल्थ ने मांगा जवाब

Oct 18, 2026 - 17:03
0
25 फीट से गिरे कार चालक की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, DG हेल्थ ने मांगा जवाब
हरदोई में 25 फीट ऊंचाई से गिरकर घायल हुए कार चालक सत्येंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में महानिदेशक स्वास्थ्य कार्यालय ने अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा है। शनिवार शाम 4:20 बजे सत्येंद्र की मौत हुई थी। रविवार दोपहर 1 बजे शव का पंचनामा भरा गया। छत से गिरने पर टूट गई थी जांघ की हड्डी ग्राम बरैया पुरवा निवासी सत्येंद्र (30) निजी कार चलाते थे। शुक्रवार रात वह घर की दूसरी मंजिल की छत पर खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए छज्जे की तरफ गए थे। इसी दौरान वहां जमी काई पर पैर फिसलने से वह करीब 25 फीट नीचे जमीन पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक, सत्येंद्र की फीमर यानी जांघ की हड्डी तीन जगह से टूट गई थी। ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाने के बाद बिगड़ी हालत परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर सत्येंद्र को ऑपरेशन के लिए ओटी ले जाया गया था। लेकिन रक्तचाप बढ़ा होने और ऑपरेशन के अनुकूल स्थिति न होने की बात कहकर उन्हें वापस बाहर भेज दिया गया। उनके भाई वीरेंद्र का आरोप है कि ओटी से बाहर लाने के बाद सत्येंद्र की हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बावजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति पर ध्यान नहीं दिया और किसी अन्य विशेषज्ञ को भी नहीं दिखाया गया। परिजनों ने इसी लापरवाही को उनकी मौत की वजह बताया है। DG हेल्थ ने अस्पताल प्रशासन से मांगा जवाब घटना की गंभीरता को देखते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य कार्यालय ने अस्पताल प्रशासन से पूछा है कि किन परिस्थितियों में सत्येंद्र की मौत हुई। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीएमएस डॉ. आदित्य झींगरन, डॉ. अविक राय समेत कई डॉक्टर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। सत्येंद्र की मौत से पत्नी रेनू, बेटियों चिंकी और भूमि तथा मां राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा दिया गया है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User