देवरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश:स्कूल जाते समय युवक ने झाड़ियों में खींचा, लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची स्कूल जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक बच्ची को कॉलोनी के बाहर झाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उन पर पड़ी। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)