कानपुर के अस्पताल में भोजन वितरण:समाजसेवी ने मरीजों को बांटे बिस्कुट और खाद्य सामग्री, सेवा को बताया असली आनंद

Oct 17, 2026 - 15:53
0
कानपुर के अस्पताल में भोजन वितरण:समाजसेवी ने मरीजों को बांटे बिस्कुट और खाद्य सामग्री, सेवा को बताया असली आनंद
कानपुर में बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता ने मरीजों को खाद्य सामग्री और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। विनोद गुप्ता ने कहा कि दूसरों के लिए जीवन जीना ही असली आनंद है। मरीजों के बीच जन्मदिन मनाकर उन्हें खुशी और आत्मसंतुष्टि मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, राजू चौधरी, विराट गुप्ता, विशाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विजय शुक्ला, आशीष मेहरोत्रा और दीपक खन्ना मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User