देवरिया में एमएलसी चुनाव के लिए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सतर्कता बरतने, लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए

Oct 19, 2026 - 18:00
0
देवरिया में एमएलसी चुनाव के लिए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सतर्कता बरतने, लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए
देवरिया में एमएलसी चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सोमवार को दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग हुई। अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने आवश्यक निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और पूरी सतर्कता से काम करने को कहा गया। अधिकारियों ने चुनाव संबंधी निर्देशों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। ब्रीफिंग में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिसकर्मियों को मतदाताओं से अच्छा व्यवहार करने और मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न होने देने के निर्देश दिए गए। मतदाताओं को बिना किसी डर के मतदान करने के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को कंट्रोल रूम के संपर्क में रहने, किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत देने और आपसी तालमेल से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी, राजेश चतुर्वेदी, रंजना सचान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और देवरिया पुलिस ने निष्पक्ष एवं सुरक्षित चुनाव कराने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User