मलदहिया पर जलेगा 45 फुट का रावण, होगी आतिशबाजी:74वें साल से समाज सेवा संघ कर रहा है आयोजन, हजारों लोग बनेंगे साक्षी
वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर विजयदशमी पर इस वर्ष 45 फुट का रावण दहन किया जाएगा। इस लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शाम में 3 बजे के बाद 20 अक्टूबर को मलदहिया चौराहे पर रावण का पुतला खड़ा किया जाएगा। जिसे श्रीराम और रावण के युद्ध के बाद शाम 6 बजे आग लगाईं जाएगी और उसका दहन होगा। समाज सेवा संघ के रावण दहन में उमड़ेगी भीड़
74 वर्षों से अनवरत चल रही समाज सेवा संघ की रामलीला का रावण दहन मंगलवार को मलदहिया चौराहे पर होगा। इस बार रावण की ऊंचाई 45 फुट होगी और इसे मलदहिया चौराहे पर जलाया जाएगा। पिछले कई वर्षों से विद्यापीठ विश्वविद्यालय के ग्राउंड से बाहर निकलकर आये इस मेले में शहर के हजारों लोग उमड़ते हैं और रावण दहन के साक्षी बनते हैं। शमशाद खान ने किया है तैयार
बीएलडब्ल्यू का रावण बनाने वाले शमशाद खान ने ही इस 45 फुट के रावण को तैयार किया है। जिसे बनाने में दो महीने का समय लगा है। समाज सेवा संघ के अध्यक्ष मंगल सोनी ने बताया - रावण दहन से पहले श्रीराम धर्मशाला से राम, लक्ष्मण और सीता की भव्य यात्रा मलदहिया चौराहे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पहले मलदहिया चौराहे पर आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)