देवरिया में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:डीएम ने 5 आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, चरखा चलाकर काता सूत

Oct 02, 2026 - 13:38
0
देवरिया में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:डीएम ने 5 आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, चरखा चलाकर काता सूत
देवरिया में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को याद किया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने गांधी जी के विचारों और आदर्शों को जीवन और कार्य व्यवहार में अपनाने की बात कही। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके सिद्धांतों को याद किया। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। डीएम ने छात्राओं को भी सम्मानित किया। गांधी आश्रम में डीएम ने चलाया चरखा गांधी जयंती का मुख्य कार्यक्रम गांधी आश्रम में चरखा एवं सूत यज्ञ के रूप में हुआ। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने चरखा चलाकर सूत काता और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डीएम ने कहा कि सूत यज्ञ में शामिल होकर गौरव महसूस हो रहा है। इससे कपड़ा तैयार करने में होने वाले परिश्रम का एहसास होता है और गांधी जी के त्याग व समर्पण की याद आती है। पूर्व विधायक सत्य प्रकाशमणि त्रिपाठी ने भी चरखा चलाकर सूत काता। आश्रम के पदाधिकारियों ने डीएम का स्वागत किया। नगर पालिका में ध्वजारोहण और श्रद्धांजलि नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष अलका सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सलेमपुर के पूर्व विधायक काली प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौजूद लोगों ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को याद किया। जिला पंचायत में दिलाई स्वच्छता की शपथ जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को स्वच्छता और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता और सत्य-अहिंसा के संदेश को जीवन में अपनाने की जरूरत है। पुलिस लाइन में एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एसपी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र और कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के विचारों को याद करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User