हापुड़ में सरकारी यूरिया के 184 कट्टे बरामद:कृषि विभाग ने खेत के बीच चल रही फैक्ट्री पकड़ी, जांच शुरू

Oct 02, 2026 - 13:38
0
हापुड़ में सरकारी यूरिया के 184 कट्टे बरामद:कृषि विभाग ने खेत के बीच चल रही फैक्ट्री पकड़ी, जांच शुरू
हापुड़ में हाफिजपुर थाना क्षेत्र में खेतों के बीच चल रही एक फैक्ट्री में सरकारी अनुदानित यूरिया का गलत इस्तेमाल पकड़ा गया। आरोप है कि यूरिया को पीसकर पशु आहार में मिलाया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार की टीम ने कार्रवाई की। मौके से यूरिया के 184 कट्टे बरामद हुए। अधिकारियों को बुलंदशहर रोड बाइपास के पास फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि यूरिया को मशीनों से पीसकर मुर्गी दाने में मिलाया जा रहा था। कृषि विभाग अब यह जांच कर रहा है कि यूरिया कहां से खरीदा गया और फैक्ट्री तक कैसे पहुंचा। फैक्ट्री का संचालन कामिल नाम का व्यक्ति कर रहा था। टीम सामग्री और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 2 नमूने जांच के लिए भेजे गए इस दौरान 3 युवकों को मौके पर यूरिया पीसते हुए पकड़ा गया। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि यूरिया के 2 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रथम दृश्यता पशु आहार में उपयोग का मामला बताया जा रहा है। बरामद कट्टे सरकारी अनुदानित हैं। फैक्ट्री को सीज कर कार्यवाही की जा रही है। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User