देवरिया में जिउतिया पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत:मंदिरों और सरयू घाट पर बरियार के पौधे की पूजा कर पुत्रों की लंबी आयु मांगी

Oct 03, 2026 - 18:27
0
देवरिया में जिउतिया पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत:मंदिरों और सरयू घाट पर बरियार के पौधे की पूजा कर पुत्रों की लंबी आयु मांगी
देवरिया में शनिवार को जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। माताओं ने पुत्रों की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना से निर्जला व्रत रखा। शाम चार बजे के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों, तालाबों और नदी घाटों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर संतान की सलामती और दीर्घायु की कामना की। मंदिरों में पूजा कर सुनी व्रत की कथा देवरिया शहर के हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर और देवरी मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद पारंपरिक वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना की। फल, पुष्प और प्रसाद अर्पित करने के बाद जिउतिया व्रत की कथा सुनी। मंदिरों के आसपास पारंपरिक गीत और भक्ति संगीत भी गूंजते रहे। सरयू के कालीचरण घाट पर जुटीं महिलाएं भागलपुर क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे से सरयू नदी के कालीचरण घाट पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। सतरांव, करुअना, भलुअनी, मगहरा, गड़ेर, सोनाड़ी, बरांव, देवपार और वीरपुर मिश्र समेत आसपास के गांवों से महिलाएं घाट पर पहुंचीं। महिलाओं ने आम का दातून करने के बाद सरयू में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने समूह में बैठकर चील्हो-सियार, जीमूतवाहन और महाभारत काल से जुड़ी भगवान कृष्ण की कथाएं सुनीं। शाम को बरियार के पौधे की पूजा कर पुत्रों की लंबी आयु और सलामती की कामना की। नाव से नदी में निगरानी, पुलिस रही तैनात घाट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। चौकी प्रभारी और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मछुआरों ने नाव से नदी में निगरानी की। मुख्य चौक से थाना मार्ग तक भीड़ के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस की निगरानी में घाट पर व्यवस्था बनाए रखी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User