छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली ताई गिरफ्तार:मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किया था बदनाम, ताऊ फरार
शाहजहांपुर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने दसवीं की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी उसकी ताई राजेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने 24 सितंबर को हुसैनपुरा मोहल्ले में घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में 25 सितंबर को पिता की तहरीर पर ताऊ और ताई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप पुलिस के अनुसार, राजेश्वरी देवी पर छात्रा पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने का आरोप है। पिता का कहना है कि ताई ने रिश्तेदारों और मोहल्ले में बेटी को बदनाम किया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। शशिकांत शर्मा की बेटी यशी शर्मा उर्फ नव्या इसी वजह से तनाव में थी। मौके से मिला था सुसाइड नोट पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। पिता के मुताबिक, इसमें बेटी ने लिखा था कि वह ऐसा कुछ नहीं कर पाई, जिससे परिवार को गर्व महसूस हो। उसकी वजह से परिवार को बहुत कुछ सुनना पड़ा। छात्रा ने 23 सितंबर को चाइल्ड हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी।मामले में दूसरे आरोपी छात्रा के ताऊ लक्ष्मीकांत की पुलिस तलाश कर रही है। पिता ने जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। पिता बोले- अच्छे नंबर लाकर खुश करना चाहती थी पिता ने बताया कि घटना वाले दिन बेटी ने दाल-चावल बनाए थे। इसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई थी। जाने से पहले उसने मां से कहा था कि वह इस बार बहुत अच्छे नंबर लाकर उन्हें खुश कर देगी। पिता ने मामले में न्याय की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)