देवरिया में नाले में डूबने से किशोर का मौत:30 घंटे बाद मिला शव, नहाते समय गहरे पानी में चला गया था

Oct 05, 2026 - 23:08
0
देवरिया में नाले में डूबने से किशोर का मौत:30 घंटे बाद मिला शव, नहाते समय गहरे पानी में चला गया था
देवरिया में नकटा नाले में नहाते समय डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव करीब 30 घंटे बाद सोमवार रात बरामद हुआ। राहुल चौहान (15) पुत्र दिनेश चौहान, निवासी रनिहवा गांव, थाना सुरौली, रविवार को नकटा नाले में नहाने गया था। पुल के पास स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मामला रुद्रपुर क्षेत्र के तरैनी गांव का है। रविवार से चल रही थी तलाश हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ कछार क्षेत्र के तैराक और आसपास के युवक नाले में राहुल की तलाश में जुट गए। पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात नाले में उतराता मिला शव करीब 30 घंटे तक तलाश के बाद सोमवार रात करीब 9 बजे ग्रामीणों को नाले में राहुल का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User