लखीमपुर में कोचिंग जा रही किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:रास्ते से जबरन ले जाने की शिकायत, FIR दर्ज
लखीमपुर में कोचिंग जा रही एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर भीरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भीरा थाना क्षेत्र का है। कोचिंग जाते समय जबरन ले जाने का आरोप परिजनों के मुताबिक, किशोरी सोमवार को घर से कोचिंग के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने भीरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई सीओ गोला जितेंद्र सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस किशोरी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, राष्ट्रीय बजरंग दल और भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)