देवरिया में निजी अस्पताल में प्रसव केदौरान महिला की मौत:परिजनों ने गेट पर शव रखकर हंगामा किया, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Oct 16, 2026 - 18:55
0
देवरिया में निजी अस्पताल में प्रसव केदौरान महिला की मौत:परिजनों ने गेट पर शव रखकर हंगामा किया, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
देवरिया में शहर में गोरखपुर ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रसव के दौरान 24 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और अस्पताल सील करने की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पहले 15 हजार, फिर ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपए मांगने का आरोप मृतका की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपरी बुजुर्ग गांव निवासी सोनी (24), पत्नी अमर गोंड, के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सोनी को गोरखपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में 15 हजार रुपए लेकर सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया गया। परिजनों का कहना है कि दोपहर में अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन की जरूरत बताते हुए एक लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद परिवार ने रुपयों का इंतजाम कर भुगतान कर दिया। आरोप है कि ऑपरेशन से पहले ही सोनी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर मृत घोषित किया परिजनों के अनुसार, अस्पताल के चिकित्सक ने हालत बिगड़ने की बात कहकर सोनी को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और गेट पर रखकर विरोध जताने लगे। महिला के पति अमर ने चिकित्सकीय लापरवाही को मौत का कारण बताया। परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता उन्हें निजी अस्पताल लेकर आई थी, जबकि वे मेडिकल कॉलेज जाने की बात कह रहे थे। कर्मचारियों ने गेट बंद किया, पुलिस ने संभाली स्थिति हंगामे के दौरान अस्पताल कर्मचारियों ने गेट अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर निकलवाया। करीब दो घंटे बाद विरोध शांत हुआ। फिलहाल, परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष भी सामने नहीं आया है। आरोपों की जांच या कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User