देवरिया में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:रामचक गांव के पास हुआ हादसा, मौसी के ब्रह्मभोज से लौट रही थी, पति घायल
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सोमवार शाम रामचक गांव के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। महिला अपने पति के साथ मौसी के ब्रह्मभोज से लौट रही थी। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सहरा गांव निवासी 66 वर्षीय अमरावती देवी के रूप में हुई है। उनके पति पृथ्वीनाथ यादव बाइक चला रहे थे। हादसे में पृथ्वीनाथ को भी चोटें आईं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमरावती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)