हरदोई में रात 10 बजे सड़कों पर निकले डीएम:स्ट्रीट लाइटें चेक कीं; बंद लाइटें ठीक कराने के निर्देश, बारिश से प्रभावित हुए थे विद्युत पोल

Oct 12, 2026 - 22:46
0
हरदोई में रात 10 बजे सड़कों पर निकले डीएम:स्ट्रीट लाइटें चेक कीं; बंद लाइटें ठीक कराने के निर्देश, बारिश से प्रभावित हुए थे विद्युत पोल
हरदोई में शारदीय नवरात्रि में शहर की सड़कों और चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार, 12 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने शहर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण कर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति देखी। उन्होंने बंद लाइटों और कम रोशनी वाले स्थानों को चिह्नित कर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि त्योहार के दौरान प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को रात में आवागमन में परेशानी न हो। सिनेमा चौराहे से जिला अस्पताल गेट तक निरीक्षण डीएम राहुल पांडेय ने सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी, मंडी गेट, जिंदपीर चौराहा और जिला अस्पताल गेट समेत कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति देखी और अधिकारियों से जानकारी ली कि किन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था ठीक है और कहां सुधार की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह और नगर पालिका के अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। बारिश से प्रभावित हुए थे विद्युत पोल जिलाधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और अतिवृष्टि के कारण शहर में कई स्थानों पर विद्युत पोल प्रभावित हुए थे। इसका असर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर भी पड़ा। ऐसे में बंद लाइटों और क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को ठीक कराना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पर्याप्त रोशनी बनी रहे। नवरात्रि पर शहर में रोशनी बनाए रखने पर जोर डीएम ने जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार के दौरान शहर में रौनक और रोशनी बनी रहे। इसी उद्देश्य से प्रमुख मार्गों और चौराहों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर कराने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User