एमएलसी चुनाव प्रशिक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:डीएम ने मतदान कार्मिकों से पूछे सवाल, गोपनीयता बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को अफीम कोठी सभागार में मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लापरवाही या गोपनीयता भंग करने पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। इसमें जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी शामिल थे। देखें, 3 तस्वीरें… डीएम ने चैलेंज वोट, टेंडर वोट, मतपत्र लेखा और पीठासीन अधिकारी की डायरी से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और शंका होने पर मास्टर ट्रेनर से समाधान करें। नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशिक्षण के दौरान सुपर मास्टर ट्रेनर डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. मोहम्मद अनीस, धर्मेंद्र ओझा और टेक्निकल मास्टर ट्रेनर शिवपाल, रजनीश ने प्रक्रिया समझाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, अफीम कोठी के प्राचार्य डॉ. संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षु मतदान कार्मिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)