देवरिया में सेनानियों के परिजनों का सम्मान:तहसीलदार ने सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान

Oct 03, 2026 - 13:14
0
देवरिया में सेनानियों के परिजनों का सम्मान:तहसीलदार ने सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान
देवरिया के रुद्रपुर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर तहसील प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। तहसीलदार अरुण कुमार और लेखपाल संकट मोचन चतुर्वेदी ने सेनानियों के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। रुद्रपुर नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कैलाशपति गुप्ता के पुत्र श्रीप्रकाश गुप्ता और जयप्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गोला वार्ड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय फकीर चंद्र के नाती मनोहर लाल को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और देश के प्रति योगदान को याद किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से आभार जताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User