देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश, कलाकृतियों से झलका राष्ट्रप्रेम भाव

Oct 06, 2026 - 17:56
0
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश, कलाकृतियों से झलका राष्ट्रप्रेम भाव
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जन-जागरूकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीआईसी परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से शिक्षा, स्वच्छता, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रंगोली में ‘समग्र शिक्षा’, ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘अतिथि देवो भवः’ जैसे संदेशों को प्रमुखता दी गई। भारत के मानचित्र और तिरंगे के साथ लोक संस्कृति एवं कला के चित्रण के जरिए राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव की भावना को दर्शाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बनी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User